अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर एक्शन लगातार जारी है। जिसके लेकर सरकार के द्वारा माओवादियों के खात्में के लिए नीति बनाई जा रही है। इस सन्दर्भ में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ सरकार की नक्सलियों के खात्मे की नीति पर सिंहदेव ने भगवान राम की तुलना सरकार की से कर दी और नक्सलियों को रावण बताया है उन्होंने कहा कि रावण के साथ जो प्रभु श्रीराम ने किया वैसा ही सरकार अब नक्सलियों के साथ कर रही है।
नक्सलियों का हो रहा रावण जैसा हाल :
इसके आगे उन्होंने कहा कि रावण के साथ जो प्रभु श्रीराम ने किया था। वैसा ही नक्सलियों के साथ अब सरकार कर रही है। रावण को पहले ही श्रीराम ने शांति संदेश भेजा होगा, कि मुख्य धारा से जुड़ो और शांति का रास्ता अपनवो लेकिन रावण ने राम की बात नहीं सुनी तो रावण के वध के लिए श्रीराम ने शस्त्र उठाया।
हथियार से मिलेगा जवाब:
अब नक्सलियों के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। नक्सलियों के साथ सरकार ने पहले शान्ति से वार्ता करने की कोशिश की थी, और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का भी प्रयास किया था। लेकिन नक्सली उनकी बात नहीं मानी। जिसके चलते अब हथियार से नक्सलियों को जवाब देना पड़ रहा है।