रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर इन दिनों लगातार ही सुरक्षाबलों का एक्शन मोड पर नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने सोमवार को खैरागढ़ कवर्धा और राजनांदगांव को नक्सलवाद से मुक्त घोषित कर दिया है। इस संदर्भ में इस पर पूर्व सीएम बघेल बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि कोंडागांव कांग्रेस कार्यकाल में ही नक्सल मुक्त हो गया था। कांग्रेस सरकार में ही कैंप स्थापित हुए और नक्सली सिमट गए थे।
भूपेश बघेल का बयान :
इसके आगे बघेल ने तीन जिलों के नक्सलवाद मुक्त घोषित होने पर कहा कि, कांग्रेस कार्यकाल में नक्सलियों के गढ़ में कैंप स्थापित हुए। बस्तर में राशन कार्ड, आधार कार्ड और सड़कें बनी। बस्तर जाकर केंद्रीय गृहमंत्री ने खुद चेक किया था। 600 गांव भाजपा की कार्यकाल में खाली करवाए गए थे। लेकिन कांग्रेस शासनकाल में लोगों को वन अधिकार पट्टा मिला था। नक्सली कांग्रेस कार्यकाल में सिमट गए, सब रिकॉर्ड में है। कोंडागांव, केशकाल को नक्सल मुक्त करने वाली कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस सरकार ने ही बस्तर को मलेरिया मुक्त बनाने का काम किया। यह दुर्भाग्यजनक बात है कि गृहमंत्री झूठ बोलकर चले गए।