होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नक्सलियों ने की कायराना हरकत : आमदाई माइंस में आईईडी ब्लास्ट से एक मजदूर घायल... 

नक्सलियों ने की कायराना हरकत : आमदाई माइंस में आईईडी ब्लास्ट से एक मजदूर घायल... 

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक खबर सामने आई है। जहां परछोटेडोंगर आमदाई माइंस में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है ।  बताया जा रहा है कि इन माओवादियों ने रास्ते में प्रेशर कुकर बम लगाया था। इस बम ब्लास्ट की चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया है। जिसके इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

मौके पर पहुंचे जवान :

सूत्रों के मुताबिक माइंस के पॉइंट जीरो में नक्सलियों ने प्रेशर कुकर बम ब्लास्ट किया है। जिसके बाद से इस इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहार इस उस इलाज के लिए भेजा गया है। और मामले की जानकारी मिलते ही जवान मौके पर पहुंचे हुए हैं। ये पूरा मामला सामरीपाठ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

 जंगल कटाई और सड़क निर्माण का विरोध :

 वहीं इस हदसे से पहले नक्सलियों ने चुनचुना पुनदाग में नक्सली पर्चा लगाया है। ये पर्चा उन्होंने पुलिस प्रशासन और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के खिलाफ लगाया है। जिसमें  सड़क निर्माण कार्य और जंगल कटाई रोकने हेतु मांग की है। इस पर्चे को  ग्राम पंचायत चुनचुना पुनदाग में नक्सलियों के द्वारा लगाया है। बता दें कि नक्सली पोस्टर भाकपा माओवादी की तरफ से लगाया गया है।




संबंधित समाचार