तोड़का मुठभेड़ में मारा गया 16 लाख का इनामी नक्सली, कोयलीबेडा इलाके में दोपहर से चल रही मुठभेड़, अधिकारियों का जवानों से टूटा संपर्क

तोड़का मुठभेड़ में मारा गया 16 लाख का इनामी नक्सली, कोयलीबेडा इलाके में दोपहर से चल रही मुठभेड़, अधिकारियों का जवानों से टूटा संपर्क

रिपोर्टर - गणेश मिश्रा 
बीजापुर।
तोड़का मुठभेड़ पर बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने प्रेसवार्ता लेकर बड़ी जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में गंगालूर ACM समेत कुल 16 लाख के इनामी नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में से ACM गंगालूर पर शासन ने  5 लाख रूपये का इनाम घोषित किया था। 

IED को किया नष्टीकरण 

इसके साथ ही उसूर - आवापल्ली मार्ग में बीडीएस टीम के द्वारा उसूर से 3 किमी की दूरी पर धान मंडी के पास मार्ग में माओवादियों के द्वारा लगाए लगभग 25 किग्रा के IED को डिटेक्ट कर नष्ट किया गया।  

कोयलीबेडा इलाके में मुठभेड़ 

रिपोर्टर - गौरव श्रीवास्तव 
कांकेर।
कोयलीबेडा इलाके के पानीडोबीर के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ दोपहर 12 बजे से रुक रुक कर जारी है। जानकारी अनुसार बेहद अंदरूनी जंगलों में मुठभेड़ होने के कारण ऑपरेशन पर निकली पार्टी से पुलिस अधिकारियों का संपर्क नहीं हो पा रहा है।  जल्द अपडेट दिया जायेगा। 
 


संबंधित समाचार