होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RSS की तर्ज पर बनेगा जैन समाज का राष्ट्रीय जिनशासन एकता मंच

RSS की तर्ज पर बनेगा जैन समाज का राष्ट्रीय जिनशासन एकता मंच

राष्ट्रीय जिनशासन एकता मंच : मध्यप्रदेश जैन समाज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तर्ज पर राष्ट्रीय जिन शासन एकता मंच की स्थापना करने जा रहा है। जिसकी घोषणा सागर में विराजमान मुनि सुधासागर महाराज ने की है। इस संगठन की स्थापना जैन समाज को संगठित करने और धर्म संस्कृति की रक्षा करने के लिए बनाया गया है। 

मुनि सुधासागर महाराज ने कहा है कि जैन समाज को क्षत्रियों की तरह व्यवहार करना होगा! क्योंकि हमारे पूर्वज वैश्य नहीं क्षत्रिय हैं। "जैन समाज को अपनी धर्म संस्कृति की रक्षा करने के लिये संगठित होना ही होगा और क्षत्रियों की तरह व्यवहार करना होगा।" 

क्या-क्या होगा

संगठन का एक ध्वज होगा जिसका रंग केसरिया होगा। ध्वज में ऊपर तीन लोक का नक्शा, बीच में अहिंसा परमोधर्म और नीचे परस्परोग्रहजीवानाम लिखा होगा। संगठन का नारा जैनम् जयतु शासनम, बन्दे भरत भारतम् होगा। संगठन की प्रार्थना मेरी भावना होगी। यह संगठन ग्रामीण, तहसील, जिला, प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर होगा। इसी तरह महिलाओं और युवाओं का संगठन बनेगा। संगठन की शाखा रोजाना लगाना अनिवार्य रहेगी। संगठन की एक ड्रेस होगी। एक डण्डा होगा। 

संगठन के कार्य

संगठन के कार्यो की बात करे तो धर्म संस्कृति की रक्षा करना। मंदिरों, तीर्थ क्षेत्रों की रक्षा करना इस संगठन का प्रमुख कार्य होगा। इसके सदस्य स्वयं सेवक होंगे और हर स्थिति से निबटने के लिये सदैव तैयार होंगे। जैन समाज को संगठित करना है। मंदिर के बाहर यह संगठन कार्य करेगा। मंदिर की व्य्वस्थाओं में यह संगठन दखल नहीं देगा। संवैधानिक संस्थाओं के चुनाव के समय यह मंच सक्रिय रहेगा।


संबंधित समाचार