होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बाबा सिद्दीकी मर्डर : बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई क्राइम की उज्जैन पर नजर

बाबा सिद्दीकी मर्डर : बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई क्राइम की उज्जैन पर नजर

बाबा सिद्दीकी मर्डर : मुंबई के बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस में उज्जैन कनेक्शन की आशंका है। मुंबई क्राइम ब्रांच उज्जैन पहुंची है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच को पूछताछ में उज्जैन के किसी संदिग्ध के हाथ होने का इनपुट मिला है। टीम इसी संदिग्ध को पकड़ने के लिए रविवार सुबह से डेरा डाले हुए है। पुलिस मामले में लॉरेंस गैंग का कनेक्शन खंगाल रही है।

करीब दो साल पहले एनआईए ने नागदा में छापेमारी कर योगेश भाटी और राजपाल चंद्रावत को उठाया था। हरियाणा के दीपक रमदा ने मोहाली (पंजाब) में इंटेलिजेंस के ऑफिस पर रॉकेट लॉन्चर दागा था। दीपक को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। उसने दोनों के नाम बताए थे। योगेश का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी आया था। इनपुट मिला था था कि इस हत्याकांड के आरोपियों ने नागदा में योगेश के घर फरारी काटी थी।

जिलों की पुलिस अलर्ट

महाराष्ट्र की सीमा से लगे खंडवरा, बुरहानपुर समेत आसपास के जिलों में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। फरार आरोपी के धार्मिक स्थल पर पहुंचने के इनपुट पर भी काम हो रहा है। उज्जैन के साथ ही ओंकरेश्वर पर भी मुंबई पुलिस की नजर है। खंडवा पुलिस ने कहा कि आसपास के जिलों की तरह ही खंडवा में हम भी अलर्ट हैं।

हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली

मुंबई में एनसीपी के नेता बराबरा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के 28 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट पर लिखा था कि, 'सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को छोडेंगे नहीं।' 

आपको बता दें कि लॉरेंस गुजरात की साबरमती जेल में है। हरियाणा और यूपी के शूटर्स ने हत्या की। 3 शूटर्स में से 2 को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। एक फरार है। एक शूटर हरियाणा और 2 उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। ये 40 दिन से मुंबई में ही ठहरे थे और सिद्दीकी के घर और घर और बेटे के ऑफिस की रेकी कर रहे थे। मोहम्मद जीशरान अख्तर नाम के चौथे आरोपी का नाम भी सामने आया है। 


संबंधित समाचार