होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : मानसून की होगी विदाई अभी तीन दिन तक गर्मी, फिर तेजी से गिरेगा रात का पारा

MP Weather Update : मानसून की होगी विदाई अभी तीन दिन तक गर्मी, फिर तेजी से गिरेगा रात का पारा

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण पश्चिमी मानसून ने शनिवार को विदाई ले ली है। भोपाल में इस बार मानसून तीन दिन लेट विदा हुआ। शहर से मानसून विड्रॉल की सामान्य तारीख 2 अक्टूबर है, जो 5 अक्टूबर को विदा हुआ है। इधर, मानसून वापसी की रेखा आगे बढ़ने से शनिवार को ही प्रदेश के नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर,दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों से  भी विदा हो गया है। प्रदेश के कुल करीब 28 जिलों से मानसून ने विदाई ले ली है। मौध्सम केंद्र के अनुसार दक्षिणी मप्र से मानसून ने विदाई ले ली है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार दक्षिणी और पश्चिमी मप्र से मानसून लगभग विदा हुआ है। अभी पूर्वी मप्र के कुछ हिस्सों में 2 से 3 दिन और लग सकते हैं। 

अभी यह है सिस्टम की स्थिति: अभी पश्चिम बंगाल और आसपास एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बना हुआ है। वहीं, उत्तरी पाकिस्तान और लगे पंजाब के ऊपर भी एक सकुर्लेशन है। इधर, पूर्वी असम और इससे आसपास एक अन्य सकुर्लेशन बना है। लेकिन इनमें से एक भी सिस्टम मध्य प्रदेश में असर करता नहीं दिख रहा है, जिससे पूर्वी मप्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

रात का पारा अब 20 डिग्री के नीचे आएगा

शुक्ला के अनुसार मानसून की विदाई के साथ ही मौसम साफ रहेगा। इससे रात का पारा अक्टूबर के अंत तक औसतन 20 डिग्री के नीचे पहुंचेगा। हवाएं अभी उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी होने से दिन में गर्मी का अहसास है, लेकिन इस महीने के अंत तक हवाएं उत्तरी होने पर दिन का तापमान भी औसतन एक से दो डिग्री तक कम हो जाएगा। यह औसतन 31 से 32 डिग्री तक रहेगा। शनिवार को शहर का पारा 33.6 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से आधा डिग्री अधिक है। सर्वाधिक पारा खजुराहो में 36.8 डिग्री रहा, यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।


संबंधित समाचार