होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : भोपाल में छाएंगे बादल, कुछ जिलों में बारिश, तीन दिन बदला रहेगा मौसम

MP Weather Update : भोपाल में छाएंगे बादल, कुछ जिलों में बारिश, तीन दिन बदला रहेगा मौसम

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में बुधवार से मौसम में बदलाव होगा। बुधवार से भोपाल में बादल छाएंगे और पारा भी गिरेगा। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ आई नमी और रात में उत्तरी हवाएं होने से मौसम में बदलाव हो रहा है।

सिस्टम और ट्रफ लाइन के साथ जेट स्ट्रीम से कुछ जिलों में बादल, बौछारें पड़ेंगी। बुधवार को भोपाल में हल्के बादलों का आना-जाना रह सकता है। भोपाल में दशमलव 4 डिग्री गिरकर 31.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। यहां रात में 3.8 डिग्री गिरकर 11 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से आधा डिग्री कम रहा है। 

अभी सिस्टम यहां बढ़ रहा आगे

शुक्ला के अनुसार अभी एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन पूर्वी राजस्थान और आसपास से लेकर मध्य पाकिस्तान तक सक्रिय है। एक ट्रफ लाइन इस सकुर्लेशन से होकर अरब सागर तक जा रही है। यह सिस्टम आगे बढ़ रहा है। वहीं, हिमालय क्षेत्र के 12 किमी की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम भी है। इसकी रफ्तार 300 किमी प्रति घंटे के करीब है। इससे तीन दिन प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। इसके बाद 8 फरवरी से एक नए डब्ल्यूडी फिर आएगा, जिससे मौसम में फिर बदलाव होगा।


संबंधित समाचार