होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अलर्ट, इन जिलों में बारिश की संभावना

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अलर्ट, इन जिलों में बारिश की संभावना

MP Weather Update: मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई के बाद से लोगों ने भारी बारिश से राहत की सांस ली, लेकिन चक्रवाती तूफान दाना का असर अब प्रदेश में मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर​ते हुए कहा है कि आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। 

विभाग के मुताबिक 24 और 25 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वही प्रदेश में ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। शाम ढलते ही रात में हल्की ठंड पड़ने लगी है। कई जिलों में तो लगातार तापमान गिरने लगा है। 

प्रदेश में दाना का असर

आपको बता दें कि चक्रवाती तूफान दाना का असर मध्यप्रदेश में देखने को मिल सकता है। आज दाना तूफान ओडिशा के तटीय तक पहुंचेगा। जिसके चलते एमपी में इसका असर दिखाई देगा। चक्रवार्ती तूफान उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। 

इन जिलों में होगी बारिश?

चक्रवर्ती दाना तूफान के चलते प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिलों में बारिश होने की संभावना बन रही है। इसके अलावा निमाड़ अंचल में भी बारिश का दौर देखा जा सकता है। इससे पहले खंडवा, सीहोर, झाबुआ, उज्जैन, इंदौर, देवास में गरज चमक के साथा तेज हवाएं चली।


संबंधित समाचार