होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : उप राष्ट्रपति धनखड़ चित्रकूट पहुंचे, भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

MP News : उप राष्ट्रपति धनखड़ चित्रकूट पहुंचे, भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शनिवार को सतना जिले के चित्रकूट आगमन पर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने अगवानी की। उन्होंने पुष्प-गुच्छ भेंटकर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। धनखड़ चित्रकूट में कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उप राष्ट्रपति धनखड़ के चित्रकूट पहुंचने पर उत्तरप्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजवर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण  नरेंद्र कश्यप, कमिश्नर रीवा बीएस जामोद, आईजी  विनीत खन्ना, डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे, कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने भी हेलीपैड पर पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

अपनी मां की स्मृति में दीनदयाल शोध संस्थान परिसर में पौधरोपण किया

उप राष्ट्रपति धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में अपनी मां की स्मृति में दीनदयाल शोध संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने चित्रकूट में आरोग्य धाम स्थित भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन ने उप राष्ट्रपति और उनकी धर्मपत्नी को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद धनखड़ उत्तरप्रदेश के चित्रकूट स्थित जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए। 

उप राष्ट्रपति को दी भावभीनी विदाई

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तरप्रदेश के चित्रकूट में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने के बाद सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से पुन: चित्रकूट आए और शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। प्रदेश की नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री श्रीमती बागरी, चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
 


संबंधित समाचार