होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : शहीद प्रदीप के माता-पिता को दी जाएगी 1 करोड़ रु. की राशि

MP News : शहीद प्रदीप के माता-पिता को दी जाएगी 1 करोड़ रु. की राशि

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिक्किम के पाक्योंग में शहीद हुए मप्र के कटनीजिले के ग्राम हरदुआ निवासी मां भारती के वीर सपूत प्रदीप पटेल की पार्थिव देह को शनिवार को खजुराहो एयरपोर्ट पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद पटेल के माता-पिता को राज्य शासन की ओर से एक करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मप्र के वीर सपूत पटेल सेना के साथियों के साथ 700 मीटर गहरी खाई में गिर गए थे। दुर्घटना में दुर्भाग्यवश सभी का देवलोकगमन हुआ। 

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत उनके सभी साथियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र की सेवा में समर्पित शहीद प्रदीप पटेल के अद्वितीय योगदान एवं समर्पण के लिए यह देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। शहीद पटेल अपने परिवार के इकलौते बेटे थे, उनकी बड़ी बहन का विवाह हो चुका है और परिवार में सिर्फ माता-पिता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में राष्ट्रहित में अपनी देह समर्पित करने से बेहतर सौभाग्य कुछ नहीं होता। जन्म-मृत्यु के क्रम में देश के लिए शहीद होने वालों को विशेष सम्मान के साथ देखा जाता है। राज्य सरकार इस कष्ट के समय में, पीड़ा और आघात की स्थिति से गुजर रहे शहीद के परिवार के साथ खड़ी है।


संबंधित समाचार