होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं तीन सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई

MP News : राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं तीन सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को मप्र राज्य सूचना आयोग के नव चयनित मुख्य सूचना आयुक्त और तीन सूचना आयुक्तों को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व अन्य मंत्री मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया। राज्यपाल पटेल ने विजय यादव को मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद उन्होंने तीनों सूचना आयुक्तों डॉ. वंदना गांधी, डॉ. उमाशंकर पचौरी और ओंकार नाथ को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ग्रहण कराई।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर, राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, मुख्य सचिव वीरा राणा, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, सचिव सामान्य प्रशासन अनिल कुमार सुचारी एवं गणमान्य आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने शपथ विधि का संचालन किया।


संबंधित समाचार