होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : सोयाबीन, गेहू और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने को लेकर प्रदेश में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

MP News : सोयाबीन, गेहू और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने को लेकर प्रदेश में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

भोपाल। मध्यप्रदेश में सोयाबीन, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित प्रदेश भर में शुक्रवार को किसान न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज सड़कों पर नजर आए। न्याय यात्रा के दौरान जगह जगह ट्रैक्टर रैली भी निकाली गई और प्रशासन को ज्ञापन सौंपे। इंदौर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। भोपाल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने मोर्चा संभाला। छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ, तो आलीराजपुर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसान न्याय यात्रा को लीड किया। 

इंदौर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बेरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। पुलिस से झड़प में एक कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल पहुंचाया। वहीं, उज्जैन में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस को चक्कर आ गया। जिससे वे चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें उठाया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । साथ ही उज्जैन में किसान न्याय यात्रा के दौरान होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई।


संबंधित समाचार