होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : नेपाल में फंसे मप्र के 23 श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जबलपुर डिंडोरी और रीवा

MP News : नेपाल में फंसे मप्र के 23 श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जबलपुर डिंडोरी और रीवा

भोपाल। नेपाल में आई बाढ़ के कारण पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन करने पहुंचे मध्य प्रदेश के कई शहरों के 23 तीर्थ यात्री फंस गए थे। उन्हें वहां बाहर निकालने के लिए सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं। नेपाल सरकार की मदद से तीर्थ यात्रियों को वापस लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह जानकारी दी।मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों ने सरकार का धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेपाल में मध्य प्रदेश के यात्रियों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद राज्य सरकार ने केंद्र के माध्यम से काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया और सभी को सुरक्षित निकालने और उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

 सीएम ने कहा कि नेपाल में भूस्खलन क्षेत्र में फंसे मध्य प्रदेश के हमारे सभी भाई-बहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह हमारे लिए बहुत संतोष और खुशी की बात है कि सभी लोग सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के अथक प्रयासों से सभी व्यक्तियों को बसों के माध्यम से नेपाल से भारत लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही अपने गृह जिलों जबलपुर, डिंडोरी और रीवा पहुंचेंगे तथा अपने प्रियजनों से मिलेंगे। मध्य प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम यादव ने कहा कि राज्य सरकार मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहयोग के लिए नेपाल सरकार, सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करती है।

मौत के मुंह से बाहर आया परिवार

जबलपुर में वेटरनरी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकेश बरहैया अपनी पत्नी सोनिया बच्चे लवकुश और बानी माता-पिता, किरण-गोपेंद्र के साथ इस्कॉन जनकपुरी, गुरुजी के दर्शन के लिए नेपाल यात्रा पर गए हुए थे। परिवार जबलपुर से 21 सितंबर को रवाना हुआ था, लेकिन काठमांडू पहुंचने के बाद एकाएक बारिश हुई फिर भूस्खलन हुआ, जिसके चलते परिवार एक जगह फंस गया। जहां सारे रास्ते जाम हो गए। जिसकी जानकारी असिस्टेंट प्रोफेसर ने वेटरनरी कॉलेज के डीन को दी। 
 


संबंधित समाचार