होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Election : मुख्यमंत्री 4 और 5 जुलाई को अमरवाड़ा में करेंगे चुनाव प्रचार

MP Election : मुख्यमंत्री 4 और 5 जुलाई को अमरवाड़ा में करेंगे चुनाव प्रचार

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। बैठक का संचालन संसदीय कार्य मंत्री, मुख्य सचेतक कैलाश विजयवर्गीय ने किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 एवं 5 जुलाई को अमरवाड़ा उप चुनाव में प्रचार पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पार्टी प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह के समर्थन में सामाजिक संगठनों से संवाद और जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री अमरवाड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जुलाई को शाम 5.10 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे। शाम 6 बजे होटल तुलसा में सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम अमरवाड़ा में करेंगे। 5 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 11.20 बजे अमरवाड़ा के ग्राम छिंदी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.20 बजे सुरला खापा मंडल में जनसभा को संबोधित करेंगे।


संबंधित समाचार