होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Congress : पटवारी ने लिया बड़ा फैसला, करेंगे इन नेताओं की छुट्टी

MP Congress : पटवारी ने लिया बड़ा फैसला, करेंगे इन नेताओं की छुट्टी

MP Congress : मध्यप्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को आलाकमान से मंजूरी मिल चुकी है। प्रदेश संगठन में होने वाली नई नियुक्तियों को केन्द्रीय नेतृत्व ने हरी झंड़ी दे दी है। एक दो दिनों में नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने पार्टी में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। 

दरअसल, पार्टी में ऐसे नेता जो निष्क्रिय, बुजुर्ग और बीमार है, उनको ​पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाएगा। वही तीन साल से अधिक समय से बैठे जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही निष्क्रिय मंडलों को सक्रिय करने की दिशा में काम किया जाएगा। 

कब होगी घोषणा

प्रदेश कांग्रेस एक दो दिनों में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के लिए कार्यकर्ताओं को इंतजार नहीं करना होगा। जल्द ही कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया जाएगी।

सूत्रों के अनुसार एक या दो दिनों में ऐलान संभव है। कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 120 लोगों को शामिल किया जा सकता है। आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अध्यक्ष का पद संभाले 10 महीनों का समय हो चुका है, लेकिन वे अपनी नई कार्यकारिणी नहीं बना पाए है। वे बगैर टीम के ही पार्टी का काम कर रहे है।


संबंधित समाचार