होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Budget Session 2024 : सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के भाव को पूरा करेगा अब तक का सबसे बड़ा बजट

MP Budget Session 2024 : सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के भाव को पूरा करेगा अब तक का सबसे बड़ा बजट

भाजपा। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मप्र सरकार के  बजट पर कहा कि 3 लाख, 65 हजार, 67 करोड़ रुपये का यह बजट अब तक का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक बजट है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट कुशल आर्थिक प्रबंधन की मिसाल है। सीएम डॉ. मोहन यादव की सरकार का यह बजट सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय है।  यह बजट युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ समाज के हर वर्ग को ताकत देने वाला है, जिसमें गरीब कल्याण का ध्यान रखा गया है। 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वादा, युवाओं को रोजगार : 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा युवाओं के साथ धोखा किया है। भाजपा की सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हर हाथ को काम की अवधारणा पर कार्य कर रही है। प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए कुछ नहीं किया। वर्ष 2003 तक प्रदेश में मात्र 5 मेडिकल कॉलेज थे, जिन्हें भाजपा की सरकार ने 14 तक पहुंचा दिया है। वर्ष 2024-25 में 3 और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय-मंदसौर, नीमच एवं सिवनी में शुरू हो जायेंगे। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए 46 हजार पदों का सृजन किया है। 

भाजपा सरकार द्वारा बीते सालों में बेटियों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए गए, जिनका प्रतिफल प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार के रूप में सामने आया है। मप्र की लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजनाओं की चर्चा देश भर में हो रही है। सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए वर्ष 2024-25 हेतु रूपये 26 हजार 560 करोड़ का प्रावधान किया है, जो कि वर्ष 2023-24 के बजट अनुमान से 81 प्रतिशत अधिक है।कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश ने ऊर्जा के अकाल का दौर भी देखा है। भाजपा सरकार द्वारा बीते 20 सालों में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप आज मध्यप्रदेश न सिर्फ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है, बल्कि अन्य राज्यों को भी बिजली दे रहा है।  

कांग्रेस ने दलितों, आदिवासियों का किया अपमान, भाजपा ने मुख्यधारा से जोड़ा :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग कांग्रेस के लिए वोट बैंक रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों ने इन वर्गों की बेहतरी के लिए जमीन पर कोई काम नहीं किया। कांग्रेस ने दलितों, आदिवासियों का अपमान किया जबकि भाजपा ने मुख्यधारा से जोड़ा। भाजपा की सरकार जहां एक तरफ इन वर्गों के जीवन स्तर को उठाने के लिए काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ यह प्रयास भी किए जा रहे हैं कि इन वर्गों के युवा बेहतर शिक्षा और रोजगार से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। 


संबंधित समाचार