सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम साय को लिखा पत्र, अतिरिक्त पुलिस बल बढ़ाने की मांग... 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम साय को लिखा पत्र, अतिरिक्त पुलिस बल बढ़ाने की मांग... 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में यातायात की गंभीर समस्याओं व बढ़ते अपराध के चलते सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पुलिस बल की भारी कमी को लेकर सीएम को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने इस पत्र में पुलिस बल स्वीकृत और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है। साथ ही जिले और राजधानी की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल स्वीकृत व तत्काल रिक्त पदों की भर्ती करने की भी मांग की है।

बढ़ते से अपराधों पड़ रहा अधिक भार : 

पत्र में अग्रवाल ने उल्लेख किया है कि आज राजधानी रायपुर में जनसंख्या 16 लाख से अधिक हो गई है, वहीं रायपुर, मंदिर हसौद, माना और बिरगांव जैसे क्षेत्रों को जोड़ दें तो यह आंकड़ा 30 लाख से ऊपर पहुंचता है। साथ ही लगातार हो रहे साइबर अपराधों, बढ़ते ट्रैफिक दबाव, वीवीआईपी मूवमेंट में वृद्धि के कारण से पुलिस बल पर अत्यधिक भार पड़ा है। रायपुर जिले में वर्तमान में 3805 पुलिस पद स्वीकृत हैं, इनमें से 796 पद रिक्त हैं। 

पुलिस पदों की मांग भर्ती :

इन आरक्षकों के 2738 स्वीकृत पदों के विरुद्ध केवल 2007 पद ही भरे हुए हैं, जिससे आमजन को असुविधा और पुलिस बल को कार्य संचालन में कठिनाई हो रही है। पत्र में अग्रवाल ने लिखा कि पंजीकृत वाहनों की संख्या  रायपुर में 17 लाख से अधिक हो गई है, वहीं दूसरी ओर डी के मानकों और बीपीआर एंड के अनुसार 2388 बल की जरुरत है। लेकिन मात्र 416 यातायात कर्मी वर्तमान में उपलब्ध हैं।  मुख्यमंत्री से सांसद ने आग्रह किया है कि रिक्त पुलिस पदों की शीघ्र भर्ती रायपुर जिले में कराई जाए और बढ़ते स्वरूप के अनुसार राजधानी में अतिरिक्त पुलिस बल की स्वीकृति दी जाए, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन औरअपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाया जा सके।


संबंधित समाचार