MP Bjp President : मध्यप्रदेश बीजेपी का अगला मुखिया कौन होगा? कौन बनेगा प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष? किसे मिलेगी प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी? ऐसे सवाल अब राजनीतिक गलियारों में हिचकौले खाने लगे है। खास तौरपर बीजेपी नेताओं और कार्यकार्ताओं को उत्सुकता है कि उनक नया मुखिया कौन होगा? आखिर कब होगी घोषणा नए प्रदेश अध्यक्ष की? हालांकि नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बीजेपी में हलचल शुरू हो गई है। इसी महीने मार्च में बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।
7 मार्च से पहले मिलेगा अध्यक्ष?
माना जा रहा है कि 7 मार्च से पहले प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा या फिर टाल दिया जाएगा। दरसअल, मार्च में होली का त्यौहार है। 1 मार्च से 7 मार्च तक के बीच बीजेपी को प्रदेश अध्यक्ष का फैसला करना होगा। क्योंकि 7 मार्च से 14 मार्च तक होलाष्टक रहेगा। होलाष्टक को अशुभ माना गया है। इन दिनों में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। बीजेपी धार्मिक मान्यताओं को मानने वाला दल माना जाता है। ऐसे में बीजेपी होलाष्टक से पहले नया प्रदेश अध्यक्ष चुन सकती है। क्योकि मार्च में बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करना है और इसके लिए देश में कम से कम आधे प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति जरूरी है।
प्रधाने के आने का ठिकाना नहीं?
बीजेपी आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी है। प्रदेश से लेकर दिल्ली तक नए अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज हो गई है, लेकिन चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल पहुंचने की तारीख का अभी तक कोई ठिकाना नहीं है। फिलहाल भाजपा संगठन को नए प्रदेश अध्यक्ष के सस्पेंस खत्म होने का इंतजार है।
प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार?
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर कई दावेदारों के नाम चर्चा में बने हुए है। जिनमें नरोत्तम मिश्रा, वीडी शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद हिमाद्री सिंह, दुर्गादास उइके समेत कई नेताओं के नाम दौड़ में बताए जा रहे है। इसके अलावा हेमंत खंडेलवाल, अर्चना चिटनिस, विधायक रामेश्वर शर्मा, सांसद आलोक शर्मा समेत कई नाम चर्चा में बने हुए है।