Morning News : "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"
कांग्रेस ने किया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त :
कांग्रेस ने दो जिलों में कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है, राजनांदगांव में रमेश डाकलिया कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए, मोहला मानपुर में सुरजीत सिंह ठाकुर कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्ति की है.
अलग अलग जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अलग अलग जिलों का दौरा करेंगे.राजधानी रायपुर में दीक्षांत समारोह में सीएम साय शामिल होंगे. इंद्रागांधी कृषि विश्वविद्यालय में दशम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है. सीएम विष्णुदेव साय कार्यकम में शिरकत करेंगे. सुबह 11 बजे सीएम साय इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय जाएंगे. 1 :15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे, जिसके बाद 1:45 बजे दोपहर डोंगरगढ़ पहुंचे.डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थक्षेत्र में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महामहोत्सव में शामिल होंगे. सीएम साय 2:35 बजे डोंगरगढ़ से रायपुर वापस लौटेंगे.
प्रदेश में टूटा धान खरीदी का रिकॉर्ड:
प्रदेश में धान खरीदी का साल दर साल का रिकॉर्ड टूट गया है, धान खरीदी के अंतिम दिन, देर रात तक धान की खरीदी चली. जिसमें प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हुई. 25.49 लाख किसानों ने धान बेचा, धान खरीदी के एवज में किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान हुआ. कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, अब तक 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है.