होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी आएंगे रायपुर, सीएम ने जताया मतदाताओं का आभार, EOW के सामने पेश होंगे पूर्व महापौर ढेबर, कैबिनेट के साथ प्रयागराज जाएंगे CM साय ... 

Morning Breaking: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी आएंगे रायपुर, सीएम ने जताया मतदाताओं का आभार, EOW के सामने पेश होंगे पूर्व महापौर ढेबर, कैबिनेट के साथ प्रयागराज जाएंगे CM साय ... 

Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।" 

 कैबिनेट के साथ प्रयागराज जाएंगे CM साय :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय 13 फरवरी को कैबिनेट के साथ प्रयागराज जाएंगे। इस दौरान उनके साथ मंत्रिमंडल के साथ विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे। महाकुंभ में साय कैबिनेट अमृत स्नान करेगा।   

मतदाताओं का सीएम ने जताया आभार :

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने ने अपने सोशल मिडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक पूरा हुआ। मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने ‘अटल विश्वास पत्र’ के संकल्प पर पूर्ण विश्वास करते हुए नगरीय निकायों के समुचित विकास की संकल्पना में हमारा साथ दिया है। जिसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी प्रचंड विजय हासिल करेगी। लोकतंत्र के इस महोत्सव में सहभागी सभी सम्मानित मतदाताओं का आभार जताया है। 

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी आएंगे रायपुर :

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस वह रायपुर  में केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता कर संबोधित करेंगे। इस प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारी और मंत्री गण मौजूद रहेंगे। 

EOW के सामने पेश होंगे पूर्व महापौर ढेबर :  

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू के समक्ष आज पूर्व महापौर एजाज ढेबर पेश हो सकते हैं। एजाज ढेबर के परिजन भी ईओडब्ल्यू ऑफिस आ सकते हैं। ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले मामले में एजाज ढेबर सहित उनके परिजनों को नोटिस भेजा है।


संबंधित समाचार