होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: बजट सत्र का आज सातवां दिन, 7 मार्च को होगा सभापति चुनाव, राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा...

Morning Breaking: बजट सत्र का आज सातवां दिन, 7 मार्च को होगा सभापति चुनाव, राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा...

रायपुर। Morning Breaking:  "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"

बजट सत्र का सातवां दिन :

छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा के बजट सत्र का सातवां दिन है। इस दौरान सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्री केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सदन में अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। इस बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सीएम साय विधानसभा में विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे। इसके अलावा सदन में विभिन्न याचिकाओं को प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही सामान्य बजट पर चर्चा की जाएगी। 

7 मार्च को होगा सभापति चुनाव :

सभापति पद के चुनाव के लिए रायपुर नगर निगम में तारीख तय कर दी गई है। जिसमें मुताबिक यह चुनाव 7 मार्च को तय की गई है। इसके लिए  कलेक्टर ने विस्तृत चुनाव कार्यक्रम की सूची जारी की है। जारी किए गए तारीखों के तहत दोपहर 12:00 बजे से अपील समिति के सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो 12:46 बजे तक चलेगी। दोपहर 1:30 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। वहीं मतदान के बाद वोटों की गिनती कर नतीजों की घोषणा की जाएगी। 

राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 24 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगी। इस दौरान वे राज्य विधानसभा का दौरा करते के साथ आयोजित किए गए  विभिन्न  कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन उनके आगमन को लेकर न पूरी तरह सतर्क है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में  राष्ट्रपति के इस दौरे से सामाजिक और राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। इसके साथ ही जल्द उनके कार्यक्रम का विस्तृत विवरण जारी कर दी जाएगी।  
 


संबंधित समाचार