होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक, सीएम साय 5 मई से करेंगे प्रदेशभर का दौरा, छग में आज भी बारिश के आसार, आज 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर पारित होगा प्रस्ताव...

Morning Breaking: नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक, सीएम साय 5 मई से करेंगे प्रदेशभर का दौरा, छग में आज भी बारिश के आसार, आज 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर पारित होगा प्रस्ताव...

Morning Breaking:  "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"

'वन नेशन वन इलेक्शन' का प्रस्ताव होगा पारित:

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में आज नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। यह विशेष सभा ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। वहीं इससे पहले बिलासपुर और धमतरी नगर निगमों में “वन नेशन, वन इलेक्शन” का प्रस्ताव पारित किया गया था। 

 सीएम साय 5 मई से करेंगे दौरा कार्यक्रम :

प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने 30 अप्रैल को मंत्रालय में मंत्रिमंडल के साथ बैठक की है। जहां पर सुशासन तिहार अभियान पर विशेष चर्चा  हुई है। इसके साथ ही उन्होंने मजदूर दिवस पर भी एक नई योजना शुरू करने के लिए विचार विमर्श किया है। बतादें कि 5 मई से मुख्यमंत्री साय प्रदेशभर का दौरा शुरू करेंगे। 

चारा परिवहन संघ का आंदोलन आज भी जारी:

राजधानी रायपुर में चारा परिवहन संघ का आंदोलन लगातार जारी है। इन अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज दूसरे दिन भी राजधानी में चारा परिवहन संघ के सदस्य धरना स्थल पर एकत्र हुए हैं। जहां पर पांच सूत्रीय मांगों और पैराकुट्टी वाहनों को टोल नाकों में छूट देने को लेकर हड़ताल जारी है। 

अगले दो दिनों तक जारी रहेगा बारिश:

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच इन दिनों बारिश और अलवृष्टि होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में अप्रेल के महीने गर्मी के तेज प्रभाव के चलते तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन अभी कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट हुई है। वहीं मौसम विभगा के मुताबिक रायपुर, कवर्धा, कोरबा और गौरेला पेंड्रा मरवाही  जिले में बारिश और ओले गिरने के आसार हैं, और प्रदेश में आज भी मौसम विभाग ने अंधड़, वज्रपात और बारिश होने की संभावना जताई है। बतादें ये सिलसिला आगामी दो दिनों तक जारी रहने वाला है। 


संबंधित समाचार