होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: सीएम साय का आज उड़ीसा दौरा, कांग्रेस जिला अध्यक्षों की दिल्ली में अहम बैठक, छग में मौसम ने बदली करवट... 

Morning Breaking: सीएम साय का आज उड़ीसा दौरा, कांग्रेस जिला अध्यक्षों की दिल्ली में अहम बैठक, छग में मौसम ने बदली करवट... 

Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"

आज  उड़ीसा जाएंगे सीएम साय :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय आज राजधानी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए सुबह 10 बजे वह दीनदयाल ऑडिटोरियम जाएंगे। जहां पर आयोग में नियुक्ति अभिनंदन समारोह और निगम मंडल बोर्ड को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिसके बाद उड़ीसा जाने के लिए 11:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे। बता दें सीएम साय इस बीच कोमना स्थित वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन कर जशपुर के लिए दोपहर 2:20 बजे  प्रस्थान करेंगे। फिर बगिया स्थित निजी निवास में समय व्यतीत करने के बाद वापस शाम 4:55 बजे रायपुर आएंगे। 
 
कांग्रेस जिला अध्यक्षों की दिल्ली में अहम बैठक :  

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी  दिल्ली में अहम बैठक लेंगे। जहां पर पंजाब और छत्तीसगढ़ सहित कई अन्य राज्यों के ग्राउंड रिपार्ट पेश किए जाएंगे। और आज दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक होगी। जिसमें बैठक में PCC प्रभारी सचिन पायलट,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, दीपक बैज और भूपश बघेल शामिल होंगे। बता दें इस बैठक में जिले स्तर की रिपोर्ट और जिला अध्यक्षों का बूथ AICC को सौंपनी होगी। साथ ही चुनाव संगठन और उनके परिणामों को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। 

मौसम ने ली करवट :

छत्तीसगढ़ के मौसम ने करवट ले ली है। जिससे प्रदेश के कई जिलों में बीते दिन सुबह से बादल छाए रहे। वहीं चक्रवातीय दबाव के चलते कुछ जगहों पर बारिश भी हुई है। ऐसे में अब चिलचिलाती गर्मी से लोगों दिन में राहत मिली है। वहीं आज भी सुबह से राजधानी सहित कई जिले में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी गरज-चमक के साथ बारिश और प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बनी हुई है। 


संबंधित समाचार