
Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"
सीएम साय करेंगे बस्तर दौरा :
छत्तीसगढ़ के सीएम साय आज बस्तर जिले का दौरा करेंगे। इस बीच सबसे पहले वह संभाग स्तरीय विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। जिसके बाद वे दोपहर 02:30 बजे रायपुर स्थित बीटीआई ग्राउंड पहुंचेंगे। जहां पर वह छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। वहीं दीनदयाल आडिटोरियम में शाम 4 बजे आयोजित छग टूरिजट बोर्ड के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह और छग साहित्य अकादमी में भी शामिल होंगे।
देशभर में आज कांग्रेस का प्रदर्शन:
प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आज देशभर में नेशनल हेराल्ड की संपत्ति सीज करने के सन्दर्भ में ईडी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस राजधानी सहित कई जिलों के तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसका आदेश शहर अध्यक्षों और सभी जिला में जारी किया है। ये धरना प्रदर्शन ईडी कार्यालय के सामने दोपहर 12 बजे रायपुर में शुरू होगा। जहां पर पीसीसी चीफ और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता भी सम्मिलित होंगे।