होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: दो दिवसीय मुंबई दौरे पर सीएम साय, बीजेपी का जन जागरण अभियान, पेयजल व्यवस्था पर आज जोनवार बैठक, संविधान बचाओ अभियान पर कांग्रेस की तैयारियां तेज... 

Morning Breaking: दो दिवसीय मुंबई दौरे पर सीएम साय, बीजेपी का जन जागरण अभियान, पेयजल व्यवस्था पर आज जोनवार बैठक, संविधान बचाओ अभियान पर कांग्रेस की तैयारियां तेज... 

Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"

सीएम विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम:

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय मुंबई दौरे पर रहेंगे। इस कड़ी में वह सुबह 8 बजे रायपुर से मुंबई के लिए रवाना होंगे। जहां पर दोपहर 1 बजे मुंबई में आयोजित एग्जिबिशन में शामिल होंगे, और शाम 6 बजे से मीटिंग में  शामिल होंगे। सीएम साय मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के दिग्गजों से मिलेंगे। बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर के दो दिवसीय कार्यक्रमों में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में राष्ट्रीय मंच से  छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का प्रस्तुतिकरण होगा। और पहले दिन सीएम साय टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशकों से संवाद करेंगे। आज CM AI Fab Show में भी हिस्सा लेंगे। कल दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ का प्रस्तुतीकरण होगा। 

छग बीजेपी करेगी जन जागरण अभियान:

छत्तीसगढ़ में बीजेपी पार्टी आज से जनजागरण अभियान की शुरुआत करने जा रही है।  ये खास अभियान बीजेपी वक्फ कानून में संशोधन को लेकर 25 अप्रैल से इसकी  शुरुआत करेगी। इस अभियानके दौरान मुस्लिमों को बीजेपी वक्‍फ कानून के फायदेस मझाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ में प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा को  इस अभियाम की जिम्मेदारी मिली है।  बतादें  इन अभियान के लिए हर राज्य में एक संयोजक बनाए गए।  

संविधान बचाओ अभियान पर कांग्रेस की तैयारियां तेज:

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान की तैयारियां तेज हो गई है। इस अभियान की शुरुआत 25 अप्रैल को दुर्ग से रैली निकाल कर किया जायेगा। बतादें संविधान बचाओ अभियान 40 दिनों तक प्रदेश में चलाया जाएगा। जिसमें सबसे पहले कांग्रेस 3 से 10 मई तक जिला स्तरीय रैली का आयोजन होगा, जिसके बाद 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तरीय रैली करेगी, और फिर 20 मई से 30 मई तक घर-घर अभियान करेगी।

पेयजल व्यवस्था पर जोनवार बैठक आज:

राजधनी रायपुर में आज पेयजल व्यवस्था पर जोनवार बैठक का आयोजन किया गया है। ये बैठक आज से 25 अप्रैल तक कई जोनों में होगी। जहां पर नगर निगम जल कार्य विभाग की अध्यक्ष संतोष सीमा साहू अधिकारी और पार्षदों के साथ बैठक करेंगी। और अमृत मिशन और 24×7 योजना की स्थित पर अधिकारियों से जानकारी मांगी जाएगी। आज जोन 5 और 7 के पेय व्यवस्था की समीक्षा होगी,  और 24 अप्रैल को जोन 1 व 2 और 25 अप्रैल को जोन 10 और 8 में की चर्चा जाएगी। इससे पहले ही जोन 9,4 और 6 के जल विभाग की बैठक हो चुकी है। ये बैठक महापौर मीनल चौबे ने दिए निर्देश किया गया है। 
 

 
 
 

 


संबंधित समाचार