Morning Breaking: विस बजट सत्र का आज 17वां दिन, कांग्रेस की अहम बैठक, छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बीजेपी की होगी बड़ी बैठक... 

Morning Breaking: विस बजट सत्र का आज 17वां दिन, कांग्रेस की अहम बैठक, छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बीजेपी की होगी बड़ी बैठक... 

Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"

आज बजट सत्र का 17वां दिन :

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 17वां दिन है। आज सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव विभिन्न पत्रों को सदन पटल पर रखेंगे। वहीं प्रश्नकाल के दौरान मंत्री टंकराम वर्मा और सीएम साय अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। बतादें आज सदन में 75 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं। जिसको लेकर सदस्यों द्वारा चर्चा किया जाएगा। इसके अलावा सदन में संकल्प सदन और कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। 

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम :

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन में तापमान गिरावट आएगी। जिससे मौसम में बदलाव होगा, वहीं तापमान में गिरावट 2से 4 डिग्री की होगी। और साथ ही अंधड़ और ओलावृति की संभावना बनी हुई है। इस दौरान रायपुर में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। 

विजय जांगिड़ लेंगे कांग्रेस की बैठक :

राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक होगी। ये बैठक रायपुर जिले के खरोरा में आयोजित होगी। जहां पर कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ धरसीवां विधानसभा की बैठक लेंगे। जो दोपहर 3 बजे शुरू होगी। इस बीच कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा होगी। 

भाजपा की बड़ी बैठक:

प्रदेश में भाजपा की बड़ी बैठक होने जा रही है। जो कुशा भाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 2:00 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई दिग्गज ने जुटेंगे। बैठक किरण सिंह देव की अध्यक्षता में होगी, और सीएम साय की मौजूदगी में मंथन होगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी नीति नितिन नवीन आज रायपुर आएंगे, और बीजेपी के महापौर और सभापति नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी मौजूद  रहेंगे। 
 


संबंधित समाचार