होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: बजट सत्र का 11वां दिन, कांग्रेस आज ईडी के खिलाफ करेगी प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय में होगा होली मिलन समारोह...

Morning Breaking: बजट सत्र का 11वां दिन, कांग्रेस आज ईडी के खिलाफ करेगी प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय में होगा होली मिलन समारोह...

Morning Breaking: "छत्तीसगढ़ की सभी प्रमुख और छोटी खबरों से आपको अवगत कराने के लिए INH 24x7 न्यूज का खास सेगमेंट 'Morning News' प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। इस सेगमेंट में आपको सुबह के समय छत्तीसगढ़ राज्य की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, खेल, समाजिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी दी जाती है। 'Morning News' के माध्यम से हम आपको हर पहलू से जोड़कर दिन की शुरुआत में जरूरी और विश्वसनीय समाचार प्रदान करते हैं, ताकि आप हर स्थिति से अपडेट रहें और अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।"

बजट सत्र का 11 वां दिन :

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन की शुरूआत आज प्रश्नोत्तर काल से की जाएगी। जिसके बाद आज ध्यान आकर्षण के दौरान सदन में दो प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।  यहां पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा और आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम अपने विभागों से जुड़े मामलों पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। 

कांग्रेस आज करेगी विरोध प्रदर्शन :

प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED ने छापे मारी की है। जिसके   विरोध में कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। इस बीच कांग्रेसी भाजपा और ED  का पुतला दहन करेंगे। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी यह आरोप लगाया है कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके चलते राज्यभर में सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का का ऐलान किया है।

होली मिलन समारोह का आयोजन :

बीजेपी के जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आज होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। ये भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के द्वारा दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। जहां पर समारोह में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और तमाम नेता शामिल होंगी। 

 


संबंधित समाचार