Ambedkar Jayanti : बाबा साहेब के नाम पर मोहन सरकार शुरु करेगी नई योजना

Ambedkar Jayanti : बाबा साहेब के नाम पर मोहन सरकार शुरु करेगी नई योजना

Ambedkar Jayanti 2025 : इंदौर के समीप महू में संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली है। यहां हर साल 14 अप्रैल को उनके अनुयायी, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आते हैं। उनके आने का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया। इंदौर में भी उनकी प्रतिमा को मेयर पुष्य मित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने खुद साफ किया। आंबेडकर जयंती के मौके पर प्रदेश सरकार उनके नाम पर दुग्ध उत्पादन से जुड़ी एक योजना भी शुरू करेगी। 

मुख्यमंत्री भी जाएंगे महू

प्रशासन का अनुमान है कि 14 अप्रैल सोमवार को महू में आंबेडकर जयंती के लिए एक लाख से ज्यादा अनुयायी आएंगे। उसके हिसाब से तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भीम जन्म भूमि पहुंचक डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को नमन करेंगे। इसके बाद अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा का बुद्ध वंदना में शामिल होंगे। साथ ही भंते धर्मशील की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर पुस्तक विमोचन कर भीम रत्न अवार्ड भी प्रदान करेंगे। स्मारक स्थल को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। इंदौर से महू तक बसों का संचालन भी किया जा रहा है।  

डॉ. आंबेडकर नगर कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश को डॉ. आंबेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली 20155/56 एक्सप्रेस की सौगात प्राप्त हुई है, जिसके माध्यम से प्रदेश की राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी तथा यात्रियों को सुगम, सुविधाजनक और किफायती यात्रा प्राप्त हो सकेगी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस नई ट्रेन के लिए पीएम मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को धन्यवाद ज्ञापित दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैनवासियों को भी इस रेल सेवा से सुविधाजनक समय पर राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक लाख 4 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश में चल रही हैं। इस वित्त वर्ष के केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश को 14 हजार 745 करोड रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है। 


संबंधित समाचार