होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राहुल गांधी ने बता दिया, वे हैं फिरोज खान के नाती : रामेश्वर शर्मा

राहुल गांधी ने बता दिया, वे हैं फिरोज खान के नाती : रामेश्वर शर्मा

विधायक रामेश्वर शर्मा : लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष अैर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज संसद में हिंदुओं को हिंसक बताया था। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भाजपा ने जमकर विरोध किया। राहुल गांधी के बयान से आहत होकर भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी ने बता ही दिया कि वह फिरोज खान के नाती हैं।

रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि राहुल गांधी के खून के अंदर हिंदू का खून होता तो वह कभी हिंदू को हिंसक नहीं कहते। राहुल गांधी के पूर्वजों ने हिन्दुओं को सौ-सौ घाव दिए हैं। देश विभाजन में लाशों की ढेर लगे। पाकिस्तान में हिंदुओं को काटा गया है। हिंदुस्तान के अंदर भी आपके राज में हिंदुओं की गाड़ियां जलाई गई हैं, दंगे हुए हैं। मुस्लिम आतंक का नंगा नाच हुआ है।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए जो हिंदुस्तान के अंदर खड़े होकर 80 फीसदी से अधिक हिंदू आबादी को हिंसक कह रहे हैं। रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा की राहुल गांधी और कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो देश भर में कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ आंदोलन होगा।

आपको बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर देश में हिंसा, नफरत तथा डर फैलाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि ये लोग हिंदू नहीं हैं, क्योंकि 24 घंटे की हिंसा की बात करते हैं। राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने कहा है कि हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने स्पष्ट बोला है, उन्होंने भाजपा के बारे में बोला है, भाजपा के नेताओं के बारे में बोला है। 


संबंधित समाचार