होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार हुईं विधायक हर्षिता बघेल: कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा नहीं करने पर भड़के लोग

ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार हुईं विधायक हर्षिता बघेल: कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा नहीं करने पर भड़के लोग

डोंगरगढ़ //राजा शर्मा  :- राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हर्षिता बघेल से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है, जहां विधायक हर्षिता बघेल को कुछ ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा।

मिनिमाता मूर्ति अनावरण से जुड़ा है मामला :

      प्राप्त जानकारी अनुसार यह वीडियो ग्राम बासुला का बताया जा रहा है जहा डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल सतनामी समाज के लोगों से चर्चा करती हुई दिखाई दे रही है वहीं चर्चा के दौरान समाज के लोग आक्रोशित होते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद विधायक को उस स्थान को छोड़ कर जाते हुए वीडियो में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है , की यह मामला ग्राम बासुला में मिनिमाता मूर्ति अनावरण से जुड़ा है। 

कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा नहीं करने पर भड़के लोग: 

जहां विधायक से समाज के लोग इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने को लेकर चर्चा नही किए जाने से नाराज नजर आ रहे हैं और चर्चा के दौरान बैठे लोगो के आक्रोशित होने के बाद विधायक को उस स्थान को छोड़ कर जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि inh न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं 8 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने काला झंडा दिखाने के लिए संबंधित ठेलकाडीह थाने में पत्र भी सौंपा है। 

विधायक ने नही उठाया फोन :

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएम भूपेश बघेल शामिल होने वाले है।जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि इस कार्यक्रम को लेकर राजनीति जम कर गरमा सकती है। वही पूरे मामले को लेकर जब विधायक से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो विधायक ने फोन नही उठाया।


संबंधित समाचार