होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: उमंग सिंघार की बढ़ी मुस्किले, मंत्री गोविंद राजपूत ने 20 करोड़ का भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

MP POLITICS: उमंग सिंघार की बढ़ी मुस्किले, मंत्री गोविंद राजपूत ने 20 करोड़ का भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजनितिक गलियारों से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 20 करोड़ का मानहानि नोटिस भेज है। दरअसल, उमंग ने गोविंद सिंह राजपूत पर परिवहन विभाग में घोटाले सहित कई गंभीर आरोप लगाए है। जिसके चलते मंत्री जी ने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया। नेता प्रतिपक्ष को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। 

1500 करोड़ की जमीन भ्रष्टाचार के पैसों से खरीदी 

बता दें कि राजधानी में सौरभ शर्मा मामले का खुलासा होने के बाद कांग्रेस लगातार बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है।  52 किलो गोल्ड और 10 करोड़ कैश मिलने पर कार्रवाई के तार उमंग सिंघार ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से जोड़ते थे। इसके साथ ही 1500 करोड़ की जमीन भ्रष्टाचार के पैसों से खरीदने के आरोप भी लगाए थे। 

हर महीने डेढ़ सौ करोड़ की कमाई की जाती थी

उमंग सिंघार ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, “पूरा रैकेट राजपूत ने संभाला। दशरथ पटेल और अलीम खान रिटायर्ड होने के बावजूद भ्रष्टाचार करते रहे। संजय ढांडे ने गोविंद सिंह के साथ मिलकर घोटाला किया।” सिंघार ने यह भी दावा किया था कि 1 साल में करीब डेढ़ हजार करोड़ की कमाई होती थी। वहीं हर महीने डेढ़ सौ करोड़ की कमाई की जाती थी।” 
 


संबंधित समाचार