Budh Uday 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 8 अप्रैल को मीन राशि में उदित होने जा रहे है। जिसके चलते ब्रमांड में बड़ा उथल पुथल होगा, तो वही इस परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा। हालांकि 3 ऐसी राशियां है, जिन पर इस परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते है कौन सी है वो रशिया।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति गणित में महारत हासिल करता है। उसकी वाणी में से लोग प्रभावित होते हैं। शारीरिक और मानसिक स्थिति भी अच्छी रहती है। करियर और कारोबार में फायदा होता है। बुद्धि में भी वृद्धि होती है। 8 अप्रैल को मिथुन और कन्या राशि के स्वामी मीन राशि में उदित होंगे। बता दें कि बुध 21 दिन बाद उदय होने जा रहे है। इससे किस राशि को फायदा होगा और नुकसान। चलिए जानते है ...
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध की यह साल शुभ साबित होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। धन में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबार में भी फायदा होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। प्रमोशन मिल सकता है। निवेश पर फायदा होगा।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों के लिए भी बुध का उदित होना शुभ रहेगा। सफलता के द्वार खुलने वाले हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ सब अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। घर-परिवार में खुशहाली आएगी।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का उदय जीवन में खुशियां लाएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। छात्रों को इस तरह लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। ससुराल पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे।