
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मिक कार्यकर्मो को देखते हुए निगम प्रशासन ने 30 मार्च सहित 4 दिनों तक मांस-मटन की दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है। यह दुकानें 30 मार्च 2025 को चैती चांद (रविवार), 06 अप्रैल 2025 को राम नवमी (गुरुवार), 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती (सोमवार) और 12 मई 2025 को बुद्ध जयंती (सोमवार) के दिन बंद रहेगी।
आदेश के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
नगर निगम ने अपने आदेश में साफ कर दिया है कि इन दिनों में दुकाने बंद रखनी ही होगी, आदेश का उल्लंघन करते हुए यदि कोई भी मांस विक्रय करते हुए पाया जाता है। तो उसके उपर सख्त कार्रवाई करते हुए लायसेंस निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी मांस विक्रेता की होगी।