MP Pakistanis Left : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ देने को कहा गया था। 27 अप्रैल की रात 12 बजे यह डेडलाइन पूरी हो गई। भारत सरकार ने शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने के आदेश दिए हैं। मेडिकल वीजा वालों के लिए समय-सीमा 29 अप्रैल तक है।
भोपाल से कई ने छोड़ा देश
इसके मद्देनजर भोपाल व इंदौर में पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से इस अभियान में जुटा रहा। पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी संबंधित नागरिकों की पहचान कर उनकी जल्द से जल्द वापसी सुनिश्चित करें। भोपाल में करीब 235 पाकिस्तानी नागरिक आए हुए थे, जिनमें से कई पहले ही देश छोड़ चुके हैं। इंदौर में 200 से अधिक पाकिस्तानी सिंधी नागरिक शॉर्ट टर्म वीजा पर रह रहे थे। इनमें से कई लोग व्यापारिक गतिविधियों, धार्मिक यात्राओं या पारिवारिक कारणों से आए थे, जबकि कुछ परिवार यहां स्थायी निवास का सपना भी देख रहे थे। इन सभी को रवाना कर दिया गया है। इंदौर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पासपोर्ट विभाग ने लगातार पाकिस्तानी नागरिकों से संपर्क किया और उन्हें वाघा बॉर्डर के जरिए वापस भेजने की प्रक्रिया समझाई। इस पूरे अभियान की निगरानी एडिशनल डीसीपी प्रियंका धुर्वे कर रही थीं।
भोपाल में 3 पाकिस्तानी वीजा लेकर आए
भोपाल में तीन पाकिस्तानी वीसा लेकर आए हैं। इनमें एक हिंदू और दो मुस्लिम युवक बताई जा रहे हैं। पाकिस्तानी हिंदू ने डेडलाइन देने से पहले आवेदन दे रखा था, उस पर विचार हो रहा है। बाकी दो के बारे में कुछ टेक्निकल इश्यू है। इस मुद्दे पर बात करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के मुख्य सचिव व एडीजी इंटेलीजेंस शामिल हुए थे।
रविवार रात तक सबको निकाला
अब तक करीब हजार पाकिस्तानी नागरिक भारत से जा चुके हैं और रविवार तक बाकी को भी निकाल दिया गया। महाराष्ट्र से 107 लोग गायब बताए गए हैं। हालांकि, सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि कोई गायब नहीं हुआ है। महाराष्ट्र में करीब 5,050 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे थे और उनमें से ज़्यादातर लंबी अवधि के वीज़ा पर थे। करीब 2,450 नागपुर में, 1,100 ठाणे में, 390 जलगांव में, 290 नवी मुंबई में, 290 पिंपरी चिंचवाड़ में, 120 अमरावती में और 15 मुंबई में थे।
629 भारतीय पाकिस्तान से लौटे
अब तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, मप्र, ओडिशा, गोवा, गुजरात और उप्र समेत कई राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा करीब 1,000 पाकिस्तानी नागरिक शॉर्ट-टर्म वीजा पर थे, जिनमें से कई ने देश छोड़ दिया है। कुछ नागरिकों ने विमान से भारत छोड़ा। चूंकि भारत का पाकिस्तान के साथ सीधा हवाई संपर्क नहीं है, इसलिए वे अन्य देशों के लिए रवाना हुए। 629 भारतीय नागरिक भी पाकिस्तान से लौटे हैं, जिनमें 13 राजनयिक और अधिकारी शामिल हैं।