होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नक्सल संगठन को लगा बड़ा झटका: लाखों के इनामी 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन राज्यों के बॉर्डर में थे सक्रिय... 

नक्सल संगठन को लगा बड़ा झटका: लाखों के इनामी 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन राज्यों के बॉर्डर में थे सक्रिय... 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अंड्री इलाके में हाल ही में ही मुठभेड़ के दौरान 26 नक्सली मारे गए थे। ऐसे में नक्सलियों में सुरक्षाबलों के लगातार सफल ऑपरेशन के चलते नक्सली खौफ में आ गए हैं। दरअसल आज रविवार को लगभग 22 नक्सलियों ने अपना आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों में से पर सरकार ने 11 लाख रुपयों का ईनाम रखा था।

इतने नक्सलियों ने किया सरेंडर : 

जिसमें तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य, AOB डिवीजन सदस्य और प्लाटून मेम्बर्स के नाम इसमें शामिल हैं। जिसने ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क और CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी के सामने सरेंडर किया है। सूत्रों की माने तो बीजापुर में  लगभग 107 नक्सलियों ने अब तक आत्मसमर्पण किया है। 

नक्सल संगठन को बड़ा झटका :

उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को बस्तर संभाग में 30 नक्सली सुरक्षाबलों के हाथों ढेर हुए थे। बीजापुर जिले में हुई एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को बड़ी क्षति पहुंचाई थी। इस बीच 26 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। वहीं बस्तर संभाग के कांकेर जिले में भी 4 माओवादियों को मार गिराया हैं। बतादें इस मुठभेड़ में एक भी जवान शहीद हुआ है।

कई बड़े हथियार बरामद :

बता दें कि जवानों ने बीजापुर गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने बड़ा आपरेशन लांच कर उन्हें घेरा था। हालांकि इसके बाद जवानों ने मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। फिलहाल जवानों की मौके से वापसी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से  इंसास, भरमार, AK, SLR,  315 बोर, 12 बोर और 303, सहित कई हथियार बरामद कर लिया गया है।
 


संबंधित समाचार