होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: मुंबई एंट्री पर अब नहीं देना होगा टोल टैक्स

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: मुंबई एंट्री पर अब नहीं देना होगा टोल टैक्स

Mumbai Toll Tax Free: विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में प्रवेश करने वाले छोटे वाहनों (एलएमवी) पर लगने वाले टोल टैक्स को समाप्त कर दिया है। 

रात्रि 12 बजे से व्यवस्था लागू:

मुंबई में प्रवेश के लिए कुल 5 रास्ते हैं, जहां टोल टैक्स लगता है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद छोटे वाहनों को अब टैक्स नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सोमवार, रात्रि 12 बजे से प्रभावी होगी। यह फैसला केवल छोटे वाहनों, जैसे बाइक, कार और छोटे ट्रक के लिए लागू होगा, जबकि बड़े वाहनों पर टोल टैक्स जारी रहेगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह निर्णय सोमवार सुबह की कैबिनेट बैठक के दौरान लिया। 

टोल के खिलाफ कई प्रदर्शनों का नेतृत्व भी किया :

आपको बता दें कि ठाणे विधानसभा से आने वाले सीएम शिंदे ने पहले टोल के खिलाफ कई प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था। मुख्यमंत्री शिंदे लंबे समय से यह कहते आ रहे हैं कि टोल उनके मतदाताओं के लिए अनुचित है, जो काम के लिए मुंबई आते हैं और शहर की सीमा पर उनसे शुल्क लिया जाता है।


 


संबंधित समाचार