होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राधारानी के बाद अब इस संत ने श्रीकृष्ण को बताया चरित्रहीन, मचा बवाल

राधारानी के बाद अब इस संत ने श्रीकृष्ण को बताया चरित्रहीन, मचा बवाल

महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि कुमारस्वामी : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कथावाचक कुबेरेश्वर धाम के संत प्रदीप मिश्रा द्वारा की गई राधारानी की टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी को लेकर देशभर में बवाल मच गया था। इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा को बरसाना जाकर नाक रगड़कर माफी मांगी पड़ी थी। प्रदीप मिश्रा का मामले की आग अभी शांत नहीं हुई थी की अब देश के जाने माने एक और संत महामंडलेश्वर ने भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र को लेकर टिप्पणी कर दी। 

क्या बोले महामंडलेश्वर?

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि कुमारस्वामी भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र पर टिप्पणी करते सुने जा रहे है। उनकी टिप्पणी को लेकर बवाल मच गया है। उज्जैन के साधु संतों ने कुमारस्वामी पर प्रतिबंध लगाने और महामंडलेश्वर पद से हटाने की मांग की है। वीडियो में कुमारस्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण को चरित्रहीन बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की 16108 रानियां थीं। ये काम कोई चरित्रवान नहीं कर सकता। इतना ही नहीं उन्होंने हिंदूओं को चोर और डाकू तक बता दिया। 

क्या बोले अनुयायी?

महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि कुमारस्वामी के वायरल वीडियों को लेकर उनके अनुयायीयों का कहना है​ कि यह वीडियो पुराना है। यह वीडियो साल 2022 का है। जब वे जन्माष्टमी पर प्रवचन दे रहे थे, तब का वीडियो है। वीडियो में काट छांट की गई है। महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि कुमारस्वामी तो भगवान श्रीकृष्ण के भक्त है, वे ऐसा क्यों बोलेंगे। 

आपको बता दें कि महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि कुमारस्वामी राजस्थान में गुरुदेव के नाम से जाने जाते हैं। वे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर है। महामंडलेश्वर के वीडियों से बवाल की आग धीरे—धीरे देश में फैलने लगी है। उज्जैन से लेकर मथुरा तक उनका विरोध होना शुरू हो गया है। 


संबंधित समाचार