Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि शिव भक्तों के लिए बहुत खास दिन होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिपूर्वक करने और व्रत रखने से भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को पड़ रही है और यह दिन खास है क्योंकि इस दिन चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इससे तीन राशियों की किस्मत बदल सकती है। तो आइए जानते हैं वो तीन राशियां कौन सी हैं...
किन राशियों को होगा खास फायदा?
महाशिवरात्रि के शुभ संयोग का असर कुछ राशियों पर विशेष रूप से पड़ेगा, जिससे उन्हें धन, नौकरी और व्यापार में फायदा होगा। जानते हैं, कौन-कौन सी राशियों को शिव की कृपा से अधिक लाभ मिलेगा।
मेष राशि:
मेष राशि के लोगों के लिए यह महाशिवरात्रि खुशी लेकर आएगी। उन्हें नौकरी में पदोन्नति और आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। जिन कामों के बारे में वे लंबे समय से सोच रहे थे, उनमें सफलता मिलेगी। नए मौके आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे और मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होगी। 31 साल बाद बन रहे दुर्लभ संयोगों से उन्हें उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। वाहन, संपत्ति या घर खरीदने के भी अच्छे योग बन रहे हैं। धन की आमद बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन में तनाव खत्म होगा, जिससे खुशहाली आएगी।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह महाशिवरात्रि शुभ रहेगी। अगर वे नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे अच्छा है। शिव और शनि की कृपा से आर्थिक समृद्धि मिलेगी। महाशिवरात्रि 2025 के इस शुभ अवसर का लाभ उठाकर भगवान शिव की पूजा करने से सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलेगा। यह शिव भक्तों के लिए एक खास मौका है।
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का शुभ मुहूर्त
Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने के लिए कुछ शुभ मुहूर्त हैं:
पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6:47 बजे से 9:42 बजे तक है।
दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11:06 बजे से 12:35 बजे तक है।
दोपहर का मुहूर्त 3:25 बजे से 6:08 बजे तक है।
रात का मुहूर्त 8:54 बजे से लेकर रात 12:01 बजे तक है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। inh 24x7 इसकी पुष्टि नहीं करता है।