MP Congress : मध्यप्रदेश कांग्रेस इन दिनों अपने बुरे दौर को सही राह पर लाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। जीतू पटवारी लगातार संगठन में बदलाव करते जा रहे है। इसी बीच पटवारी कांग्रेस प्रदेश संगठन में हैरान करने वाला एक प्रयोग करने पर विचार कर रही है।
कांग्रेस बनाएंगी 1 हजार ब्लॉक अध्यक्ष!
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अब प्रदेशभर में करीब 1 हजार से अधिक ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती करने का मास्टर प्लान बना रही है। यानि प्रदेश में 1 हजार से अधिक ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे, जबकि हकिकत में ब्लॉक अध्यक्षों की संख्या 487 है। यह प्रयोग स्थानीय नेताओं को एडजस्ट करने के चलते किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले भी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने ब्लॉकों को छोटा करने और उनकी संख्या बढ़ाने का प्रयोग करने पर विचार किया था और आलाकमान को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन मंजूरी नहीं मिली थी।
नए ब्लॉकों को मिलेगा ये नाम!
प्रदेश कांग्रेस संगठन ने अब तय किया है कि प्रदेश में 1 हजार ब्लॉक बनाए जाएंगे। बढ़े हुए ब्लॉकों को उप ब्लॉक का नाम दिया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे। साथ ही अन्य पदों पर भी नेताओं की तैनाती की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस ने इस प्रयोग को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। वही जिला कांग्रेस प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती के लिए नाम लेना शुरू कर दिया है। पैनल तैयार होने के बाद सूची प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी। प्रदेश स्तर से मंजूरी मिलने के बाद ब्लॉकों में नए अध्यक्षों का ऐलान किया जाएगा।
आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार संगठन में बदलाव कर रहे है। जीतू पटवारी ने अध्यक्ष बनने के 10 महीने बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया था, नई कार्यकारिणी में 177 लोगों को शामिल किया गया था। जिसमें 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 सदस्य, 33 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए थे। इसके बाद पटवारी कांग्रेस ने संगठन में अन्य नियुक्तियां भी की थी।