MP Assembly Session 2025: 14 दिन चला मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र, अध्यक्ष ने अनिश्चितकाल के लिए कार्रवाही की स्थगित, CM ने दी बधाई

MP Assembly Session 2025: 14 दिन चला मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र, अध्यक्ष ने अनिश्चितकाल के लिए कार्रवाही की स्थगित, CM ने दी बधाई

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही 14 दिन के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। 10 मार्च से शुरू हुए इस बजट सत्र में कुल 9 बैठकें हुई। तो वही सदन की कार्यवाही इस बार 56 घंटे से अधिक चली। सदन के सफल संचालन के लिए  विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों को बधाई और धन्यवाद दिया।  तो वही कार्रवाही खत्म होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी नरेंद्र सिंह तोमर को बधाई देते हुए विकास निधि पर सरकार को विचार करने की बात कही। 

5 साल में बजट को दोगुना करेंगे - नरेंद्र सिंह तोमर 

इसके साथ ही तोमर ने आगे कहा कि सत्र के दौरान बजट पर 9 घंटे और अनुदान मांगों पर 16 घंटे चर्चा हुई। तो वही सदन की कार्यवाही 56 घंटे से ज्यादा चली। जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष  ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित सभी सदस्यों को बधाई दी। नरेंद्र तोमर ने आगे कहा कि आज तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया, 5 साल में बजट को दोगुना करेंगे। 

सरकार ने करीब 4 लाख 20 हजार करोड़ का बजट किया पेश 

बता दें कि इस साल के बजट में गीता भवन के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि रखी गई। वृंदावन गांव योजना के लिए 100 करोड़ की राशि रखी गई है। तो वही  श्रीकृष्ण पाथेय और राम वन गमन पथ के लिए राशि का प्रावधान किया गया। सरकार सहकारिता के आंदोलन को नीचे तक ले जाएंगे। 32 लाख किसानों को आने वाले समय में सोलर पंप देंगे, इसके लिए 400 करोड़ से ज्यादा का प्रावधान। बता दें कि इस साल सरकार ने करीब 4 लाख 20 हजार करोड़ का बजट पेश किया। मप्र में यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है।  


संबंधित समाचार