होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सज गया मां का दरबार: मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना, आज जलाए जाएंगे मनोकामना ज्योति कलश

सज गया मां का दरबार: मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना, आज जलाए जाएंगे मनोकामना ज्योति कलश

दिलीप वर्मा // तिल्दा नेवरा। शारदीय नवरात्रि पर्व आज से प्रारंभ हो रहा है, तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में पूरे 9 दिन भक्ति  वातावरण निर्मित रहेगा, जगह जगह माता दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी, वहीं देवी  मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे।

 पुरानी बस्ती तिल्दा वार्ड क्रमांक 19 स्थित मां  मावली माता मंदिर सहित नेवर बस्ती के महामाया माता मंदिर, भैरवगढ़ धाम,  दुर्गा मंदिर , छोटे मावली मंदिर,  बागदाई माता मंदिर, तिल्दा क्षेत्र के खपरी मढ़ी स्थित बंजारी माता मंदिर सहित सभी माता देवालयों में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कर पूरे 9 दिन विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया जाएगा , माता सेवा जसगित किया जाएगा। 

साथ ही शहर व क्षेत्र पूरे  9 दिन भक्तिमय  वातावरण से गूंजेगा। वहीं कई समितियो द्वारा आज माता दुर्गा की प्रतिमा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर स्थापित की जाएगी,  सभी देवी मंदिर सज चुके हैं एवं मनोकामना ज्योति कलश आज प्रज्वलित की जाएगी।


संबंधित समाचार