होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chandra Gochar 2024: 1 सितंबर को चमक जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, चंद्रमा के बुध में गोचर करते ही दिखेगा असर, परेशानी होगी दूर

Chandra Gochar 2024: 1 सितंबर को चमक जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, चंद्रमा के बुध में गोचर करते ही दिखेगा असर, परेशानी होगी दूर

Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों, कुंडली और नक्षत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ऐसे में 1 सितंबर को चंद्रमा बुध की राशि कन्या में गोचर करने जा रहे है। जिसके चलते 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। साथ ही जीवन में आ रही सारी परेशानी भी दूर होगी। तो चलिए जानते है कौन सी है वो राशियां... 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में मुनाफा होगा। निवेश के लिए यह समय शुभ रहेगा।  परिवार में खुशहाली आएगी। हालांकि सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का यह गोचर अनुकूल रहेगा। निवेशकों को मुनाफा हो सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। पैसों की बचत करने की जरूरत है।


संबंधित समाचार