होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र, उपार्जन केंद्रों में धान की क्षति लगाया आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र, उपार्जन केंद्रों में धान की क्षति लगाया आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल के नाम पत्र लिखा है।  इस पत्र में उन्होंने 25 लाख 93 हजार 880 क्विंटल धान के खराब होने का आरोप लगाते हुए इस प्रकरण की जाँच कराने की मांग की है।  इसके साथ ही जिम्मेदारी निर्धारित करने के लिए अपने स्तर से समुचित कार्रवाई करने की मांग की है।  

25 लाख 93 हजार 880 क्विंटल धान नहीं हो पाया मिलिंग
नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने पत्र में कहा है कि खरीफ सीजन – 2023 में धान उपार्जन की मात्रा 144 लाख 12 हजार मीट्रिक टन थी। समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की मिलिंग करके चावल तैयार किया जाता है।  मिलिंग पूर्ण होने में पर्याप्त समय लगता है।  इस अवधि में धान की सुरक्षा और रखरखाव का उत्तरदायित्व राज्य सरकार का होता है।  2 सितम्बर की स्थिति में यह पाया गया कि कुल 25 लाख 93 हजार 880 क्विंटल धान की मिलिंग नहीं हो पाया है। 

संग्रहण केंद्रों में 21 लाख 77 हजार क्विंटल धान बता रहा शेष 
इसमें से 4 लाख 16 हजार 410 क्विंटल धान खरीदी केन्द्रों में और 21 लाख 77 हजार 470 क्विंटल धान राज्य सहकारी विपणन संघ के विभिन्न संग्रहण केंद्रों पर शेष बताया जा रहा है। मुआयना करवाने पर पाया गया कि खरीदी केन्द्रों पर जो धान रिकार्ड में शेष दिख रहा है, वहां धान है ही नहीं। इसी प्रकार संग्रहण केन्द्रों में खुले आसमान के नीचे कैप कव्हर के अंदर भंडारित शेष धान बहुत खराब स्थिति में है। अब इस पर जांच की मांग और कार्रवाई के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखा है।  


संबंधित समाचार