होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ladli Behna Yojana : लाडली बहनों को मिलेंगे 5 हजार रूपये, सीएम मोहन का ऐलान

Ladli Behna Yojana : लाडली बहनों को मिलेंगे 5 हजार रूपये, सीएम मोहन का ऐलान

Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने कामकाजी महिलाओं को 5 हजार रूपये देने की धोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि इंडस्ट्री में काम करने वाली लाडली बहनों को योजना की राशि 1250 के अलावा 5 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। हालांकि यह योजना कब लागू होगी यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। 

सीएम मोहन के इस ऐलान ने प्रदेश की लाडली बहनों को जगा दिया है। दरअसल, प्रदेश की लाडली बहना योजना की राशि बढ़ने का लंबे समय से इंतजार कर रही है। ऐसे में सीएम मोहन ने कामकाजी महिलाओं को 5 हजार रूपये देने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि इस ऐलान के बाद अब लाडली बहने योजना की राशि बढ़ाने की मांग कर सकती है। 

सीएम मोहन की घोषणाएं..

उद्योगों को प्रोत्साहित करने और एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए कटनी और सिंगरौली में इनलेंड कंटेनर डिपो का निर्माण किया जाएगा।

रीवा संभाग के सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, मैहर ज़िले में एमएसएमई विभाग के औद्योगिक क्षेत्र नहीं हैं, इनमें नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

रीवा एवं सतना जिले में वर्तमान स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

औद्योगिक क्षेत्र बैढ़न में जलापूर्ति के लिए 84 लाख रुपए की लागत से नई योजना क्रियान्वित की जाएगी।

विंध्य क्षेत्र में पर्यटन की अपार सम्भावनाएँ हैं, इसके लिए पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेज एवं पर्यटन सर्किट बनाये जाएंगे तथा देश के अन्य शहरों और विदेशों में विशेष प्रचार एवं प्रसार किया जाएगा।

संजय-दबरी राष्ट्रीय उद्यान व टाइगर रिजर्व में अंतरष्ट्रिीय स्तर की उच्चतम सुविधायुक्त टूरिज्म सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

हेल्थ टूरिज्म को विकसित करने के लिए नवाचार किए जाएंगे। चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।

विंध्य क्षेत्र में बेहतर होटल, रिसोर्ट्स सहित अन्य पर्यटन परियोजनाओं में निवेश के लिए पृथक से प्रावधान किया जाएगा।

कॉन्क्लेव में शामिल हुई ये कंपनियां

मोहन सरकार की पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में देश की जानी मानी कं​पनियां शामिल हुई। जिनमें डालमिया ग्रुप, पतंजलि , रिलायंस और अडानी जैसे कंपनियों ने निवेश की बात की। कार्याक्रम के दौरान प्रदेश के मुखिया मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप, मंत्री राधा सिंह, मंत्री प्रतिमा बागरी समेत कई विधायक और मंत्री मौजूद रहे। 


संबंधित समाचार