होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kolar Sixlane Road : अधूरा निर्माण, मिट्टी की एप्रोच रोड: 50 हजार से ज्यादा लोग परेशान

Kolar Sixlane Road : अधूरा निर्माण, मिट्टी की एप्रोच रोड: 50 हजार से ज्यादा लोग परेशान

भोपाल। कोलार सिक्सलेन के निर्माण कार्य के चलते 5 लाख से ज्यादा की आबादी बारिश में धीमी गति और लापरवाही का खामियाजा भुगत रही है। सबसे ज्यादा परेशानी इस बात की है कि एक मिनट की बारिश से इलाके में दल-दल और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। अधूरी छोड़ी सड़कों पर इतने बड़े गड्ढे हैं कि दिनभर वाहन फंस रहे हैं। दो पहिया वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, जिससे ट्रैफिक जाम भी रहता है। स्थानीय निवासी सड़क निर्माण के आधे अधूरे तरीके को लेकर कलेक्टर सहित अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं। अधूरी और खराब तरीके से बनाई गई सड़क की वजह से बीसीएलएल की बसें भी बीच में ही रुक जाती हैं। 

एक भी रास्ता सही नहीं 

यह रोड एक मात्र ऐसी है, जहां न तो सर्विस रोड की व्यवस्था है और न ही वैकल्पिक रास्ता दिया गया। व्यापारियों के अनुसार वैकल्पिक रास्ता दिया होता तो यहां का व्यापार पूरी तरह से ठप नहीं होता। 

पुल व पुलिया निर्माण भी अधूरा  

सिक्सलेन बनना शुरू हो गया, लेकिन पुल व पुलियों का निर्माण बाद में शुरू हुआ। न तो पुल व पुलिया तैयार हो पाईं और न ही सड़क। चूना भट्टी क्षेत्र में रात को गुजरना आसान नहीं है। क्योंकि पूरी सड़क पर लाइट भी नहीं है। 

धीमी गति से ज्यादा परेशानी

कोलार में निर्माणाधीन सिक्स लेन रोड के बनने का काम धीमी गति से होने से व्यापार पूरी तरह से ठप हो चुका है। सबसे ज्यादा परेशानी इस बात को लेकर है कि 15 किमी लंबे सिक्सलेन को 31 हिस्सों में बनाया जा रहा है। रहवासियों के अनुसार सर्वधर्म ब्रिज का चौड़ीकरण भी एक साल से चल रहा है। ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा स्पॉट यही ब्रिज है। अभी स्थिति यह है कि शहर से कोलार की तरफ जाते समय ब्रिज पर सिर्फ 6.5 मीटर चौड़ाई मिलती है, लेकिन कोलार से शहर की तरफ आने के लिए केवल 4.5 मीटर का रास्ता मिलता है। 


संबंधित समाचार