होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Know Your Army: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सैन्य प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ, साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम आयोजित

Know Your Army: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सैन्य प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ, साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम आयोजित

रायपुर: दो दिवसीय नो योर आर्मी का आयोजन आज से शुरू हो रहा है, कुछ ही देर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सैन्य प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगें. समारोह का आयोजन साइंस कालेज मैदान में किया गया है. जिसमें लगभग 500 जवान सैन्य बलों का रणनीतिक कौशल दिखाएंगे. 

भीष्म टैंक, 950 गोलियां दागनी वाली राइफल व , बीएमपी, एल-70, जेएडयू-23, स्ट्रेला और लोरोस, 50 से अधिक हथियारों की  प्रदर्शनी लगेगी. साइंस कॉलेज मैदान में सैनिको ने डेयर डेविल स्टंट और खुखरी डांस और मिलेट्री बैंड की प्रस्तुति देगें. 

दंतेवाड़ा के बच्चे सेवा के साथ घुड़सवारी करेंगे, जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक छात्रों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सहित मंत्री और विधायक कार्यक्रम में शामिल होंगे. 
 


संबंधित समाचार