होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Khandwa News : फिल्मकार हिरानी राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से हुए सम्मानित

Khandwa News : फिल्मकार हिरानी राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से हुए सम्मानित

खंंडवा। फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी को ​​​​राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया है। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर रविवार को उनकी जन्मस्थली खंडवा में आयोजित एक समारोह में उन्हें मध्यप्रदेश सरकार की ओर से एक ताम्रपत्र, श्रीफल और 5 लाख रुपए की राशि दी गई। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने उन्हें स्क्रिप्ट राइटिंग के लिए सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करने से पहले हिरानी ने किशोर दा की समाधिस्थल के दर्शन किए। उन्होंने वहां दूध-जलेबी का भोग लगाया। किशोर कुमार सम्मान लेने के बाद उन्होंने एक वाकया सुनाया।

कला को गिरवी नहीं रखा: मंत्री शाह

कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने कहा- एक नेता के बेटे ने अपने जन्मदिन पर संगीत के लिए किशोर दा को बुलाया, लेकिन किशोर दा ने वहां जाने से मना कर दिया। उन्होंने स्वाभिमान और कला को गिरवी रखना उचित नहीं समझा। इसका अंजाम उन्हें मालूम था। हुआ भी वही, किशोर दा के गानों का दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रसारण प्रतिबंधित करा दिया गया।गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार, राजकुमार हिरानी को पटकथा लेखन के लिए साल 2023 का राष्ट्रीय किशोर सम्मान प्रदान की है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और वहीदा रहमान जैसे मशहूर सेलिब्रिटी को इस सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।


संबंधित समाचार