होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व, जानिए सुहागिन महिलाएं क्यों रखती है व्रत..... 

हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व, जानिए सुहागिन महिलाएं क्यों रखती है व्रत..... 

Karwa Chauth : हिंदू धर्म में कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि को हर साल करवा चौथ मनाया जाता है.सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. वहीं कुंवारी कन्याएं इस व्रत को योग्य और अच्छे वर पाने के लिए रखती हैं. करवा चौथ का व्रत  इस साल रविवार यानी आज 20 अक्टूबर 2024 है. इस दिन निर्जला व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं के जीवन में सुख,  सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

करवा चौथ के नियम की पौराणिक कथा:

करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखती है. करवा चौथ के व्रत-पूजन से जुड़ी कुछ महत्व और पौराणिक कथाएं हैं, करवा चौथ का त्योहार मुख्य रूप से पंजाब, उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है.इस दिन विधि-विधान से सुहागिन महिलाएं करवा माता की पूजा करती हैं और  एक साथ सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर माता करवा की कथा सुनती हैं. क्योंकि इस व्रत को निर्जला रखा जाता है, इसलिए करवा के व्रत का नियन काफी कठिन है. 


डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। inh news 24x7 इसकी पुष्टि नहीं करता है।


संबंधित समाचार