होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR : जेल में भी दिखेगी करवा चौथ की धूम, महिला कैदियों के लिए की गई विशेष तैयारी, कई महिलाओं ने रखा व्रत

JABALPUR : जेल में भी दिखेगी करवा चौथ की धूम, महिला कैदियों के लिए की गई विशेष तैयारी, कई महिलाओं ने रखा व्रत

जबलपुर : देशभर में आज करवा चौथ की धूम देखने को मिल रही है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सुबह से भूखी पयासी रह कर तैयारियों में जुटी हुई है। करवा चौथ को लेकर जहां एक तरफ बाजारों में अलग ही चका चौंध देखने को मिल रही है। तो वही इस बार करवा चौथ की धूम जेल में भी देखने को मिलेगी। जहां महिला बंदिया अपने पतियों के लिए व्रत खोल सकेगी।  जिसको लेकर जेल प्रशासन द्वारा खास तैयारी की गई है। 

सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल में बंदी महिलाएं मनाएगी करवा चौथ 

दरअसल, इस बार जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल में बंदी महिलाओं ने करवा चौथ व्रत रखने की इच्छा जाहिर की। त्योहार को देखते हुए प्रशासन द्वारा अनुमति भी दे दी गई। इसके साथ ही महिला बंदियों के लिए जेल में खास इंतजाम भी किये गए है। ताकि महिला बंदियों को पूजा करने में किसी तरह की दिक्कत न हो। 

जेल प्रशासन ने किया सुनिश्चित 

इस खास दिन को लेकर  जेल प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि सभी महिला बंदियों के पतियों को बंदी गृह में आने की इजाजत मिलेगी। साथ ही, पुरुष बंदियों की पत्नियों को भी अपने पतियों के साथ पूजन करने का अवसर मिलेगा। 


संबंधित समाचार